Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -22-Sep-2022


माया भरे संसार में
दुनिया के इस बाजार में
चीजें बहुत सी होती हैं
पर पेट भरने को रोटी है।

सोचा कभी क्यो रोटियां
ये गोल होती हैं
पहिये हैं जीवन रथ की ये
जो बोझ जीवन ढोती हैं।

कीमत भी इनकी अलग
क्यों होती है हर दुकान का
वो दाम रोटी का नहीं
होता है सेवा, शान का।

रोटी की कीमत सदा 
दो तरह की होता है
इसको समझ लेना
स्वयं में ज्ञान होता है।

खेतों में फिर चक्की में
किसान से व्यापारी तक
ये चलता है तो रोटी
आ जाती है थाली तक।

ये मेहनत किसान व्यापारी की
इसकी कीमत क्या होगी
रोटी खुद में ही कीमत है
और गनीमत क्या होगी।

दूसरी तरफ सारी दुनिया
में भूखों से पूछी जाए
तो रोटी की असली कीमत
नोटों में सोची जाए।

रोटी एक जरूरत है
रोटी अर्थव्यवस्था है
रोटी उपहार विधाता का
रोटी ही अंतिम रस्ता है।।

दैनिक प्रतियोगिता हेतु







 

   19
18 Comments

Pratikhya Priyadarshini

25-Sep-2022 12:39 AM

Bahut khoob 🙏🌺

Reply

Raziya bano

23-Sep-2022 07:28 PM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

23-Sep-2022 09:14 AM

शानदार

Reply

Anshumandwivedi426

23-Sep-2022 02:03 PM

कोटिशः धन्यवाद

Reply